हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानवरों के झुंड से टकराने के बाद फ्रंट का हिस्सा टूटा

भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को सुबह 11:18 मिनट पर एक हादसे का शिकार हो गई। यह ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई। हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी।

अहमदाबाद रेलवे PRO जीतेन्द्र जयंत के मुताबिक सुबह सवा 11 बजे के करीब ये हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।