हमीरपुर: यमुना नदी में तैरते मिले दर्जनों शव, इलाके में मचा हडकंप

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय हडकंप मच गया जब लोगों ने यमुना की जल धारा में एक साथ दर्जनों लाशें तैरते हुए देखा। नदी में इतनी अधिक संख्या में शवों को तेरते देख लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नदी में दर्जनों शव तैर रहे है पर यह वो शव है जिन्हें कानपुर और हमीरपुर जिलो के गांव वालों ने जल प्रवाह किया गया है।

दरअसल, जिले की यमुना नदी में दर्जनों शव पानी मे तैरते देखे जाने के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया था। इन शवों की हकीकत जानने के लिये हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कानपुर और हमीरपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में लोगो की कोरोना से मौत हो रही है और इन मृत शवों को ग्रामीणों द्वारा जल प्रवाहित किया गया है।

यमुना नदी को कानपुर और हमीरपुर जिले के लोग मोक्ष दाहिनी कालिंदी के रूप में मानते है और मत्यु होने पर इसी यमुना में जल प्रवाहित किये जाने की पुरानी परंपरा है।

यमुना नदी में इक्का दुक्का शव तो हमेशा देखे जाते रहे है पर कोरोना काल में इस नदी में शवो की बाढ़ आ गयी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में कितनो बड़ी तादाद में लोगो की मौत हो रही है।