Budget 2019: राम विलास पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना, बजट को बताया दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक

केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने अंतरिम बजट 2019-20 (Budget 2019-20) को राजग सरकार की 'दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक (Second Surgical Strike)' करार दिया और कहा कि विपक्षी नेता 'हताश' दिखाई दे रहे हैं।

संसद के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "पहली सर्जिकल स्ट्राइक सीमा पर हुई थी। जवानों ने गोलियों से लड़ाई लड़ी थी। यहां, हम मतपत्रों के साथ लड़ेंगे। लोगों को तय करना होगा कि राजग 400 सीटें जीते। नरेंद्र मोदी जी (फिर से) प्रधानमंत्री बनेंगे।"

उन्होंने कहा कि "क्या किसी ने सोचा था कि किसानों के लिए इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा?" बजट की क्रिकेट से तुलना करते हुए पासवान ने कहा कि यह 'छक्का' है और विपक्ष लोकसभा चुनाव तक बॉल नहीं ढूंढ़ पाएगा।

आपको बता दें लोकसभा चुनाव करीब है इसलिए बजट में किसानों पर अत्यधिक ध्यान दिया गया। सस्ते आनाज के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ का बजट, हमारी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सभी 22 फसलों का एमएसपी लागत से 50 प्रतिशत अधिक किया है। छोटे और सीमांत किसान हैं और तेज गति से बढ़े प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू किए जाएंगे। दो एकड़ वाले किसान के खाते में डायरेक्ट 6,000 दिए जाएंगे। इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। यह एक दिसंबर 2018 से लागू होंगे। किसानों का कर्ज 11 लाख 68 हजार करोड़ बढ़ गया है। चुनाव से पहले पहली किस्त 2000 रुपए मिलेंगे।