बीती रात उदयपुर के सुखेर थाना इलाके में तब सनसनी फैल गई जब फायरिंग हुई। पता चला हैं कि अज्ञात बदमाशों द्वारा यह फायरिंग उद्योगपति विनय भंडारी के घर पर की गई थी। इसको लेकर विनय भंडारी द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई हैं। वहीं रविवार को पुलिस की और एफएसएल की टीम विनय भंडारी के घर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विनय भंडारी ने बताया कि आज सुबह जब उनके घर में नौकर सफाई कर रहा था तब कांच टूटा हुआ मिला और 2 गोलियां पड़ी मिली। जिसके आधार पर उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है।
वही उदयपुर पुलिस ने भी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर भंडारी के घर गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने भंडारी के घर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही विनय भंडारी और उनके परिजनों से भी पूछताछ कर रहे हैं।