ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस कोरोना से संक्रमित

दुनिया भर में कोरोना वायरस COVID-19 से करीब 1,13,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही इस वायरस के चलते 4,000 के करीब लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। पिछले तीन महीने से सक्रीय ये वायरस आज 100 से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत में भी इस वायरस से पीड़‍ित लोगों की संख्‍या बढ़कर 56 हो गई है।

ब्रिटिश सांसद और स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नदीन डॉरिस कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। कोरोना से लड़ने के लिए कानूनी प्रावधानों को तैयार करने में मदद करने वाली डोरिस ब्रिटेन की पहली राजनेता हैं जिन्हें COVID-19 संक्रमण हुआ है। कंजर्वेटिव सांसद नदीन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि मैं पुष्टि करती हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैंने घर में खुद को अलग रखा है।

कोरोना वायरस: भारत ने रद्द किया फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां और कैसे कोरोना वायरस के संपर्क में आईं। इसके साथ ही यह चिंता बढ़ गई है कि इस दौरान जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी उन तक भी तो कोरोना नहीं पहुंचा। आपको बता दे, अब तक ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक वहां संक्रमण के लिए 26,000 लोगों की जाँच हुई है जिसमें से 373 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना के कहर से बचना चाहते है तो इन 8 बातों का जरुर रखे ध्यानभारत ने रद्द किया फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच भारत ने मंगलवार को तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। इसमें फ्रांस जर्मनी और स्पेन शामिल है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित एवं ई-वीजा पर रोक लगा दी गई है जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों को जिनको नियमित वीजा 11 मार्च या उससे पहले जारी किया गया है और वो भारत में दाखिल नहीं हुए हैं उन्हें भी निलंबित माना जाएगा। भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे लोग जो चीन, हांगकांग, साउथ कोरिया, जापान, इटली, थाईलैंड, सिंगापुर, ईरान, मलेशिया,फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आए हैं उन्हें खुद को आने की तिथि से 14 दिन तक अलग थलग रखना होगा।

कोरोना वायरस : फ्लाइट टिकट कैंसिल या रीशेड्यूल पर कंपनियां दे रही है आपको ये ऑफर