गुड़गांव: उबर ड्राइवर लड़की के सामने करने लगा मास्टरबेट, गिरफ्तार

महिलाओं के साथ कैब्स में गंदी हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक ताजा मामला गुड़गांव से सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर को यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह ड्राइवर उबर का बताया जा रहा है। ड्राइवर की पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई। ड्राइवर पर आरोप है कि उसने लड़की के सामने कैब में मास्टरबेट किया।

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने कथित रूप से लड़की की मौजूदगी में अपनी कार में मास्टरबेट किया। लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय की स्टूडेंट है।

जर्मनी के दो हुक्का बारों में फायरिंग, 8 लोगों की मौत

दिल्ली में गैंगवार, युवक पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग हुई, मौत

गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया लड़की ने मंगलवार को सेक्टर 51 से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के लिए एक कैब ली थी। जैसे ही युवती कार में सवार हुई आरोपी ड्राइवर मास्टरबेट करने लगा। ड्राइवर की पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई। उसकी ऐसी हरकत से लड़की शर्मसार हो गई थी। इसके बाद लड़की मेट्रो स्टेशन पर कैब से उतर गई और एक ऑटोरिक्शा से घर लौटी। उसने अपने पापा को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 51 में महिला थाने का रूख किया और वहां पर शिकायत दर्ज की गई। आरोपी हिसार का रहने वाला है। शिकायत के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।