करौली : सड़क हादसे में गई 2 चचेरे भाईयों की जान, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

करौली में देर रात हिंडौन रोड पर पहाड़ी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा हुआ जिसमें 2 चचेरे भाईयों की जान चली गई। दोनों चचेरे भाई बाइक पर सवार थे और किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार उन्हें रौंद दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद गुरुवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया गया।

जानकारी अनुसार, घटना हिंडौन रोड पर पहाड़ी गांव स्थित पेट्रोल पंप की है। जहां बाइक सवार सौरभ जाटव और रामअवतार जाटव बाइक पर सवार होकर अपने गांव हिंडौन के ही पीपल खेड़ा से करौली जा रहे थे। जहां दोनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से जा रहे राहगीरों ने मृतकों की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। वहीं, दोनों मृतक चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। जो किसी काम से अपने गांव पीपल खेड़ा गए थे। जिसके बाद देर रात करौली लौट रहे थे। मृतक सौरभ जाटव के पिता करौली में शिक्षक हैं। सौरभ उन्हीं के साथ रहता था। वहीं, रामअवतार उसके ताऊ का बेटा था। जो दिल्ली में काम करता था। एक-दो दिन पहले ही करौली आया था।