उदयपुर : ऑपरेशन क्लीन के तहत पकड़ी 2 लाख रुपए की अवैध शराब, दो तस्कर भी गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत 2 लाख रुपए की अवैध शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके में नाकेबंदी की। जहां आरजे 27 जीसी 6737 नंबर के ट्रक की छानबीन में सॉफ्ट स्टोन के कट्टों में छिपा शराब ले जाई जा रही थी। जिस पर पुलिस ने ट्रक समेत अवैध शराब जब्त कर चालक बाल किशन और खलासी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।
खेरवाड़ा थाना अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर के रास्ते गुजरात अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। जिस पर थाना पुलिस ने नाकेबंदी की थी। इस दौरान संदिग्ध ट्रक की तलाशी में सॉफ्ट स्टोन की आड़ में शराब तस्करी छुपा गुजरात ले जाई जा रही थी। जिस पर पुलिस ने 2 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब पुलिस तस्करों से पूछताछ कर उनके साथियों की तलाश में जुट गई।