नागौर : खूनी जंग में तब्दील हुआ जमीनी विवाद, दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल, एक की मौत

मंगलवार दोपहर को जिले के गच्छीपुरा थाना क्षेत्र के सिरसला गांव में तब सनसनी फैल गई जब जमीनी विवाद खूनी जंग में तब्दील हो गया। यहां जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड गए और दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विवाद और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को बेसरोली चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां एक की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार सिरसला निवासी हीराराम मेघवाल व छगनाराम मेघवाल के बीच पेहले से चले आ रहे किसी जमीन विवाद ने मंगलवार दोपहर उग्र रूप ले लिया और मौके पर दोनों पक्षों के कई महिला-पुरुष पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हीरारराम पुत्र मांगूराम मेघवाल (45) निवासी सिरसला व हेमाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल (28) निवासी सिरसला को मकराना रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान हीराराम ने दम तोड़ दिया है।