Bikaner News: 79 लाख रुपए से भरे SBI के दो ATM में लगी आग, शार्ट सर्किट हो सकती है वजह

बीकानेर की लूणकरनसर तहसील में शनिवार की रात एक ही परिसर में लगे दो ATM में आग लग गई। दोनों ATM स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के हैं। आग का मुख्य कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इन दोनों ATM में करीब 79 लाख रुपए थे। यह राशि बच सकी है या नहीं। इस बारे में फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

बैंक सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक ATM में 41 लाख रुपए थे, जबकि दूसरे ATM में 38 लाख रुपए थे। यह राशि एटीएम के काफी अंदर होती है, इसके बाद भी जलने की आशंका बनी हुई है। अगर दोनों एटीएम के रुपए जल गए तो SBI को 79 लाख रुपए का बड़ा नुकसान हो सकता है।

ATM में संभवत: शार्ट सर्किट के कारण से ही आग लगी है। काफी देर से वहां कोई नहीं था, ऐसे में आग का पता नहीं चल सका। यहां पर आग पर काबू पाने के लिए कोई साधन नहीं था। घटना के समय वहां काफी संख्या में लोग थे, ऐसे में लोगों ने आग पर काबू पा लिया। बैंक परिसर से सटे इस ATM बूथ पर आग नहीं बुझती तो बैंक के अंदर तक आग पहुंच सकती थी।