नागौर जिले के शेरानी आबाद कस्बे में मंगलवार सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला जहां ट्रेलर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर साइड किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि हाइवे और दोनों तरफ चौराहा होने के बावजूद सही तरीके से बेरिकेडिंग नहीं की गई। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले दिनों भी एक ट्रेलर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया था। इससे पूरा मकान टूट गया था। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेलर चालक खाटू की तरफ से आ रहा था। वहीं, ट्रक नागौर की तरफ से आ रहा था। दोनों घुमाव मोड़ पर अचानक टकरा गए। इसके बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।