पाकिस्तान का साथ देने पर अब चीन को होगा करोड़ों का नुकसान, भारत देगा ये बड़ा झटका

चीन द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान का साथ देने की वजह से देश के व्यापारियों ने आने वाले त्यौहारी सीजन में चीनी सामान का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। व्यापारि संगठन ने चीन के सामानों पर 500 प्रतिशत तक सीमा शुल्क लगाने की सरकार से मांग भी की। व्यापारियों ने ऐलान किया है कि वे 1 सितंबर 2019 से चीनी सामान का बहिष्कार का अभियान पूरे देश में चलायेंगे। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने सरकार से मांग की है कि चीन से आयातित वस्तुओं पर अधिकतम ड्यूटी लगाई जाए और घरेलू उद्योगों के लिए एक स्पेशल पैकेज की घोषणा किया जाए।

व्यापारियों का मानना है कि चीन से आयात होने वाले वस्तुओं पर लगने वाली ड्यूटी सही तरीके से नहीं मिल रहा है जिससे देश का राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। चीन की वस्तुओं का मूल्यांकन कम कर भारत में भेजा जाता है जिससे उसपर कम कस्टम ड्यूटी लगती है और उसी के आधार पर आईजीएसटी वसूला जाता है। चीन से आयातित वस्तुओं के लेन-देन में हवाला के जरिए धन का ट्रांसफर होने का अंदेशा है। देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। लघु और घरेलू उद्योग बुरी तरीके से प्रभावित हो रहे है। व्यापार संतुलन भी भारत के पक्ष में नहीं है। लिहाजा बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी चीन चली जाती है।