भरतपुर : कैलादेवी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हादसा, एक की मौत, 11 घायल

रविवार शाम 5 बजे हाइवे पर बथुआ खोह घाटी पर कैलादेवी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हादसा हुआ और ढलान में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनभर लोग घायल हुए है जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। 17 वर्षीय प्रिंस पुत्र सत्यप्रकाश की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार उत्तर प्रदेश के इरादत नगर क्षेत्र के विन्तरे का कुण्ड निवासी थे जो कैलादेवी में नए ट्रैक्टर का पूजन कराकर वापस लौट रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्राॅली में करीब 40-45 लोग बैठे थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने पहुंचकर घायलों को हाइवे की एंबुलेंस से करौली अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में महिलाएं व बच्चों को घायल देख हाइवे पर चीखपुकार मच गई वही दो बच्चे व चालक गंभीर रूप घायल हुए है। थाना प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि शाम 5 बजे करीब हाइवे पर बथुआ खोह घाटी के ढलान में यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई।