उत्तराखंड : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने वाले की पिटाई करने वाले युवकों ने भी किया रेप

उत्तराखंड के जिला बिजनौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया और उस दुष्कर्मी की दो युवकों ने पिटाई की फिर उन्होंने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि जब उसके साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ तो मोहल्ले के दो लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। इसके बाद इन दोनों युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया उर विडियो बनाया। अब दोनों आरोपी वीडियो की आड़ में उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जिला बिजनौर निवासी एक महिला ने कहा कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। कुछ समय पहले उसकी पहचान मोहल्ला नई बस्ती के निकट रहने वाले एजाज से हुई। 30 मई की रात एजाज उसके घर में घुसा और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के कासिम और फैसल ने एजाज को पकड़कर पीटा। एजाज ने भविष्य में गलती न करने का वादा किया। उसी दिन से कासिम और फैसल उस पर बुरी नजर रखने लगे। इसके बाद दो जून की रात कासिम और फैसल उसके घर में घुसे और दोनों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। उसने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी तभी से वह अपने मायके में रह रही है।