गुमानपुरा पुलिस ने मल्टीपरपज स्कूल के ग्राउंड में गांजा बेचते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीआई मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने मल्टीपरपज स्कूल के ग्राउंड में दबिश दी और वहां तीन युवकों को गांजा बेचते पाया। जगदीश यादव, अरशद अली और आरीफ हुसैन को गिरफ्तार किया हैं। तीनों के पास से गांजा बेचने की रकम 79 हजार 760 रुपए और 5.110 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। गांजा तस्कर को एक दिन के रिमांड पर लिया
दादाबाड़ी पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर दादाबाड़ी पुलिया ब्लड बैंक के सामने से जयहिंद नगर प्रथम निवासी दिनेश मीणा पुत्र बृजमोहन मीणा के पास 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 16 जनवरी तक रिमांड पर लिया है।