जोधपुर जिले के आसोप गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां एक नाबालिक बालिका के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पिता ने बताया कि दुष्कर्म से आहत मेरी बेटी काफी घबरा गई और खाना-पीना बंद कर दिया। कल उसकी मां के पूछने पर उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने आसोप पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार आसोप निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ गांव में ही निवास करने वाले सद्दीक पुत्र मोहम्मद कादिर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। तीन दिन पूर्व दोपहर चार बजे सद्दीक ने मेरी पुत्री को अपने गोदाम पर बुलाया। उसने धमकी दी कि यदि वहां नहीं आई तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। भय के मारे मेरी पुत्री वहां पहुंची तो सद्दीक व उसके दो दोस्तों ने गोदाम में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से रवाना कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।