शहर के कल्याणपुरा मार्ग नं. 5 पर स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने चांदी के बर्तन चुरा लिए। जानकारी के अनुसार किशनलाल पुत्र बिहारीलाल चंडक का परिवार गुजरात में काम करता है। चार साल पहले यहां मकान को बंद करके गया था। मकान की चाबी आसपास के उन्हीं के परिवार वालों को दे रखी थी। अब कुछ दिन बाद किशनलाल गुजरात से बाड़मेर घर आने वाले थे, ऐसे में भाई ओमप्रकाश को नल ठीक करवाने के लिए कहा था।
रविवार को जब ओमप्रकाश मिस्त्री को लेकर नल ठीक करवाने के लिए किशनलाल के घर में पहुंचा तो वहां ताले टूटे हुए थे। इस पर पूछताछ करने पर बताया कि एक ड्रम में 11 किलो चांदी के बर्तन काले बैग में डाल कर रखे हुए थे। तलाशी में बर्तन गायब मिले। इस पर कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों की ओर से ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज करवाया है।