जोधपुर में अशोक गहलोत के भाई की दुकान में घुसे चोर, फाइलों के अतिरिक्त नहीं मिला कुछ

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध लगा दी है। जोधपुर में पावटा स्थित अग्रेसन गहलोत की दुकान का शटर तोड़कर चोर घुस गए। दुकान के अंदर फाइलों के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस जवाब देने से बच रही है। उदय मंदिर थाना के आला अथिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

उदय मंदिर पुलिस थाने में दर्ज कराई चोरी की शिकायत

सुबह ताले टूटने की जानकारी मिलने पर सीएम गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत खुद दुकान पर आए दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। पर कांच का दरवाजा सुरक्षित मिला है। इस पर अग्रसेन गहलोत ने उदय मंदिर पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

चोर निराश, कुछ हाथ नहीं लगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर के व्यस्ततम पावटा चौराहे पर उनके भाई अग्रसेन गहलोत की अनुपम कृषि नाम से दुकान है। इस दुकान में कृषि सम्बंधी सामान बिकते हैं। अनुपम कृषि दुकान पर शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान के मेन गेट ताला तोड़ दिया। पर अंदर गेट का ताला नहीं टूट पाया। तो निराश होकर जो भी हाथ लगा उसे लेकर निकल गए। उसके बाद चोरों ने पास में तुलसी मेडिकल स्टोर की दुकान पर चोरी की और फरार हो गए।

सबसे व्यस्त माना जाता पावटा चौराहा

चोरों की सेंधमारी से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। जोधपुर का पावटा चौराहा सबसे व्यस्त माना जाता है। गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत की अनुपम कृषि नाम से दुकान का देर रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोरों से दुकान का अंदर का ताला टूट नहीं पाया। हालांकि, चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए हैं।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस जवाब देने से बच रही है। उदय मंदिर थाना के आला अथिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

रात्रिकालीन गश्त पर उठे सवाल

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले इसी जगह पर गैंगरेप हुआ था। उस दौरान नाबालिग लड़का-लड़की गेस्ट हाउस से निकलकर देर रात पावटा चौराहे की इन्हीं दुकानों के बाहर बैठे थे। इस घटना से भाजपा को सीएम गहलोत पर हमला करने का मौका मिल गया है। भाजपा लगातार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम अशोक गहलोत को निशाने पर ले रही है।