कोटा : रोडवेज बस का शिकार बना युवक, हादसे में मिली दर्दनाक मौत

कोटा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें एक रोडवेज बस ने युवक को शिकार बना लिया और उसकी जान चली गई। हादसे में रॉयल सन सिटी थेगड़ा निवासी 21 वर्षीय निखिल सिंह जादौन पुत्र विक्रम सिंह की मृत्यु हुई है। हादसा तब हुआ जब निखिल पॉलिटेक्निक कॉलेज से निकलकर घर जा रहा था। टक्कर मारने के बाद बस रुकी नहीं और कुछ दूरी तक उसे घसीटते हुए ले गई। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। निखिल इकलौता था। उसके एक बहन है। दुर्घटना के समय मृतक के केवल मां ही कोटा में मौजूद थी। जबकि उसके पिता विक्रम और बहन जयपुर में थी। 17 फरवरी को निखिल का बर्थडे हंसी-खुशी मनाया था।

कॉलेज से दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। जैसे ही बाइक राेड पर लाए ताे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे निखिल सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी चालक ने बस नहीं राेकी और छात्र काे घसीटता ले गया। हादसे के बाद राहगीर उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एमबीएस में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, निखिल के दोस्त के भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। विज्ञान नगर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।