पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं जिसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। मामले में आरोपी इमरान पुत्र यासीन ख़ान छीपा हैं जो मोबाइल फोन की दुकान चलाता हैं और छात्रा के साथ एक साल में 8 बार दरिंदगी कर चुका था। इसके विरोध में मंगलवार को व्यापार संघ, हिंदू वीर राम सेना व अन्य संगठनों ने जोजावर में आधा दिन प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विद्यालय के सामने दुकानों पर मनचलों की गतिविधियां रुकवाने की मांग की जाएगी।
19 मार्च को छात्रा द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के प्रयास के बाद घटना का पता चला। आत्महत्या के प्रयास के पहले पीड़िता ने आरोपी इमरान मोहम्मद को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने के बारे में भी बताया। लेकिन, आरोपी ने वीडियो कॉल पर ही आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इस मामले की भनक की भनक परिजनों को पड़ने के बाद उन्होंने सिरियारी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने आत्महत्या के प्रयास से पहले आरोपी इमरान मोहम्मद को वीडियो कॉल भी किया था और उससे शादी करने की मिन्नतें भी की थी लेकिन आरोपी ने उसे यह कहकर झटका दिया कि मेरा तो काम ही यही है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी कई लड़कियों से संबंध हैं। एक अन्य लड़की काे दो बार गर्भपात भी कराना पड़ा।पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो कॉलिंग कर प्यार के नाम से धमकी देता रहा कि मुझसे बात नहीं की तो वह जान दे देगा। पिछले एक से वर्ष से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की करतूतों व ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नाबालिग ने जहर पी लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान ने इस नाबालिग से पहले भी कई बच्चों की जिंदगी खराब की है। लेकिन लोक लाज के डर से उन बच्चियों के परिवार वाले सामने नहीं आए। लेकिन, इस नाबालिग बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए इस दरिंदे की असलियत सबके सामने लाई।