जोधपुर : वैक्सीन को लेकर बुजुर्गों ने दिखाया जोश, तीसरे चरण के 5वें दिन लगे 10548 टीके

कोरोना को हराने के लिए दुनियाभर में वैक्सीन का अभियान चलाया जा रहा हैं। देश मे तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी हैं जिसका कल पांचवां दिन था। शुक्रवार को जिले में बुजुर्गों का जोश देखने को मिला। कोरोना वैक्सीन अभियान के तीसरे चरण में सर्वाधिक वैक्सीन शुक्रवार को जिले में लाभार्थियों को लगाई गई। यहां 10800 का टारगेट था, जिसमें कुल 10548 को वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को भी 112 जगह वैक्सीन लगाई जाएगी।

जिले में कुल 112 साइटों पर 9494 को पहली डोज और 1054 को दूसरी डोज लगाई। इनमें वैक्सीन लगाने वालों में 60 से अधिक उम्र वालों की संख्या 8327 रही। वहीं 45 से 60 साल वालों की संख्या 789 रही। आरसीएचओ डॉ। कौशल दवे ने बताया कि शुक्रवार को सर्वाधिक डोज लगाई गई। 358 हेल्थ वर्करों, 20 फ्रंटलाइन वर्कर और तीसरे चरण में जुड़े 45-60 साल वाले 789 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 9494 बुजुर्गों को पहली डोज लगाई गई। जबकि 1016 हेल्थ वर्कर, 38 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज लगाई गई।