तेलंगाना: मिलावटी ताड़ी पीने के बाद 55 वर्षीय शख्स की मौत, 143 लोग अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के विकाराबाद में शुक्रवार रात को विकाराबाद जिले के एक गांव में कई लोग मिलावाटी ताड़ी पीने के चलते बीमार हो गए थे। जिसके बाद इन लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया था। इसके बाद क 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। बता दे, 143 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराए गए लोगों में महिलाएं भी शामिल थी। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है।

बीमार हुए ज्यादातर लोगों को बेहोशी, जी मिचलने और उल्टी की शिकायत थी। इस मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। इलाज के बाद स्थिति सामान्य है। मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले 8 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश में भी जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया था। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।