आज 4 जनवरी 2021, सोमवार को अजमेर जिले के केकड़ी नगर में माहेश्वरी समाज की प्रतिभा दीनबन्धु मूंदड़ा के देवलोक गमन की मासिक पुण्यतिथि पर सेवाभावी मूंदड़ा परिवार ने नई पहल के तहत माहेश्वरी महिला मंडल के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों की मदद कर उनके चहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।बच्चों को पाठ्यसामग्री, खाद्यसामग्री और सर्दी को देखते हुए स्वेटर का वितरण किया गया। स्वर्गीय समाजसेवी दीनबन्धु मूंदड़ा की धर्मपत्नी मधु मूंदड़ा उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद करने आगे आ रही हैं। मधु मूंदड़ा के साथ परिवार से सावित्री मूंदड़ा, आशा मूंदड़ा और गायत्री मूंदड़ा थी। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू चौधरी, सचिव ममता न्याती, सदस्य मधु मूंदड़ा और उषा राठी के साथ से यह काम सम्पन्न हुआ।