बीकानेर : सलाखों के पीछे पहुंचा दो दिन लगातार एक ही खेत में चक्कर काट रहा कबूतर

सोमवार को बीकानेर के महाजन एरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक कबूतर को सलाखों के पीछे डाला गया हैं। यह अन्य कबूतरों से थोड़ा अलग है। किसान ने इस कबूतर को पकड़कर लूणकरनसर पुलिस को सूचना दी। लूणकरनसर पुलिस ने इसे महाजन का एरिया बताते हुए महाजन पुलिस को बुलाया। कबूतर को अब एक पिंजरे में डालकर पुलिस अपने साथ ले गई। सेना को इस मामले की जानकारी दी जाएगी। पूरी जांच के बाद ही अब कबूतर को आजाद किया जाएगा।

कबूतर रविवार को महाजन के गांव में खेत पर उतरा था। चक सात बीएचएम में किसान सुग्रीव खींचड़ ने देखा तो ज्यादा गौर नहीं किया। यही कबूतर सोमवार को फिर आया। इसके पैर में कुछ नजर आया। घुंघरू जैसी दिखने वाली इस चीज को देखकर सुग्रीव को थोड़ा शक हुआ। ऐसे में कबूतर को बहुत होशियारी से पकड़ लिया। उसके पंखों को देखा तो वहां एक छाप भी लगी थी। इसमें कोई नंबर दिया गया है। महाजन के पास ही फील्ड फायरिंग रेंज है। सेना को भी इसकी जानकार दी जाएगी। पुलिस फिलहाल पता लगा रही है कि कबूतर किसी का पालतू है या जासूसी के लिए भेजा गया है।