21 महीने बाद सर्जिकल स्ट्राइक का सच आया सामने, सेना ने PoK में घुस किया था हमला

जम्मू-कश्मीर के उड़ी में पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की पहली बार वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में यह दावा किया गया कि पूरा अभियान 6 घंटे तक चला। पहले टारगेट को मध्यरात्रि में निशाना बनाया गया जबकि अंतिम ठिकाने को सुबह 6 से 6.15 के बीच बर्बाद किया गया। कुछ समाचार चैनलों पर आठ मिनट का वीडियो दिखाया गया। हालांकि सेना ने आधिकारिक तौर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय सेना के कमांडो ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकियों के चार अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया गया। आतंकियों के अड्डों को बर्बाद करने के लिए किया गया था ये सर्जिकल स्ट्राइक को भारतीय सेना के पैरा कमांडोज की 8 टीमों ने इस हमले को अंजाम दिया था। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद सेना के सभी कमाडों सुरक्षित वापस लौट आए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि ड्रोन की मदद से सर्जिकल स्ट्राइक का ये वीडियो बनाया गया है।

बता दें कि 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसके 11 दिन बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। जिसकी चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हुई थी।

इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। जिसके बाद देश में विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे और सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल करार दिया था। यही नहीं देश के नेताओं और कई बुद्धिजीवियों ने इसके सबूत भी मांगे थे। सोशल मीडिया में भी मांग उठी थी कि सरकार ने कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है अगर की है तो वह इसके सबूत दे।

बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन सेना के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस रणबीर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी साझा की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि भारत द्वारा ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन अब इस कार्रवाई के 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है।

18 सितंबर को उड़ी में हुए इस हमले में सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद आतंकियों से बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। स्ट्राइक के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देशभर में जश्न मनाया था। साथ ही पोस्टर लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को बधाई दी थी।