पेट्रोल-डीजल के बाद अब सरकार दे सकती हैं घरेलू सिलेंडर पर 303 रुपए तक की छूट, मिलेगी राहत!

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम पर केंद्र की सरकार ने और राजस्थान की राज्य सरकार ने छूट दी हैं जिससे आमजन को थोड़ी राहत मिली हैं। अब सरकार घरेलू सिलेंडर पर 303 रुपए तक की छूट देने की तैयारी कर रही हैं। संभावना हैं कि जनवरी से कोरोना के कारण बंद हुई घरेलू गैस पर सब्सिडी फिर शुरू हो सकती है। तेल कंपनियों की ओर से गैस डीलर्स को इसके संकेत दिए गए हैं।

अभी 903 रुपए चल रहा घरेलू गैस सिलेंडर 590 रुपए तक हो सकता है। आखिरी बार सब्सिडी वर्ष 2020 अप्रैल में 147.67 रुपए की मिली थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 731 रुपए थे जो सब्सिडी के बाद 583.33 रुपए का पड़ रहा था। यानी तब से घरेलू गैस सिलेंडर 205.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 655 रुपए महंगा हुआ है। जनवरी से सब्सिडी के बाद सिलेंडर 590 रुपए तक हो सकता है।

यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव हो सकती हैं वजह

सब्सिडी फिर से शुरू करने के पीछे का कारण, यूपी, पंजाब व उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। केंद्र ने 2015 में घरेलू उपभोक्ताओं के सब्सिडी सेवा शुरू की थी। कोराेनाकाल में बंद कर दिया गया। हालांकि सब्सिडी बंद होते ही सिलेंडर के दाम भी बढ़ने शुरू हो गए थे। अप्रैल 2020 में घरेलू सिलेंडर 583 रुपए व कमर्शियल 1040.50 रुपए का था। अभी नवंबर में घरेलू सिलेंडर 903.50 व कमर्शियल सिलेंडर 2015 रुपए का है।