उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में आग लगने की खबर है। आग ट्रामा सेंटर के चौथे फ्लोर पर लगी है। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर हैं।
बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दूसरे फ्लोर पर अभी धुआं भरा हुआ है।
लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में अभी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज भी चल रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जिस फ्लोर पर आग लगी है, क्या उसी फ्लोर पर कोरोना संक्रमित मरीज भी भर्ती थे या नहीं। फिलहाल आग लगने की वजह से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल है। मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।