उदयपुर : ऑपरेशन क्लीन में मिली पुलिस को कामयाबी, दो युवकों से बरामद की अवैध पिस्टल

शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ उदयपुर पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन क्लीन के तहत कारवाई की जा रही हैं। सोमवार को इसमें पुलिस को एक और कामयाबी मिली जिसमें सूरजपोल थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों से अवैध पिस्टल बरामद की। स्पेशल टीम के अधिकारी हनुमंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार शैलेश के खिलाफ पूर्व में भी हिरणमगरी थाने में कई प्रकरण दर्ज है। ऐसे में पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
उदयपुर पुलिस अधीक्षक परचार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हिरणमगरी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक युवक को हम रहा है। जिसके बाद स्पेशल टीम के हनुमंत सिंह राजपुरोहित ने बॉडी के राज चलाने वाले शैलेश पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शैलेश के पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। वही शुरूआती पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शैलेश के साथी रमेश दास वैष्णव को भी हिरासत में ले लिया है।