जिले में कड़ाके की सर्दी का दाैर जारी है। शुक्रवार सुबह जिले के लादड़िया कस्बे के गांव भदलिया में ट्यूबवेल चालू करते ही पाइप से पानी की जगह बर्फ निकला। नजारा देख किसान भी चौंक गए। मकराना क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। वहीं नागौर तहसील में शुक्रवार को बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 5 से बढ़कर 8 डिग्री तो अधिकतम 20 से बढ़कर 24 तक पहुंच गया।
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार शनिवार-रविवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिसके चलते सर्दी का कुछ असर कम होगा। हालांकि विभाग ने आगामी दिनों में सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। जिसके चलते एक बार फिर बुधवार से जिले में तेज कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हाे चुका है।