अलवर : संवेदनाओं की हत्या करने वाला मामला, खाना मांगने आया और महिला को नशीला पदार्थ सूंघा की लूट

कोरोना के इस काल में जहां संवेदनाओं की बहुत जरूरत हैं वहां कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो संवेदनाओं की हत्या करने वाला हैं। इस मामले के बाद लोगों का एक-दूसरे पर भरोसा करना भी मुश्किल हो जाता हैं। अलवर शहर के शिवाजी पार्क में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खाना मांगने आए एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट को अंजाम दिया गया। घर में महिला के आभूषण के अलावा कोई सामान नहीं गया। आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपए है। महिला ने बताया कि उनका पति आयशर फैक्ट्री में नौकरी करता है। वे भी घर पर नहीं थे। बच्चे भी उस समय घर से बाहर थे। महिला को कुछ देर बाद थोड़ा होश आया तो बड़ी बहू को फोन किया। उसके बाद पड़ौसियों को पता चला।

शिवाजी पार्क 6 क में मकान नम्बर 345 में बुजुर्ग महिला सुमित्रा देवी सुबह करीब दस बजे अकेली थी। एक युवक खाना मांगने घर के बाहर पहुंचा। महिला अंदर से खाना लाने गई तो पीछे से उसने नशीला पदार्थ सूंघ दिया। महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स व दो अंगूठी लूट ले गया। महिला के करीब एक लाख रुपए के सोने के आभूषण लूट लिए गए। महिला को करीब आधा घंटे बाद थोड़ा होश आया तो बड़ी बहू, पति सहित पड़ौसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। अब तक बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका है।