जोधपुर : राह चलते युवक से मोबाइल झपट भागा स्कूटी सवार, पुलिस को अंगूठा दिखा रहे बदमाश

जोधपुर शहर में बीते कई दिनों से अपराध बढ़ रहे हैं जहां सूने मकानों में चोर सेंध लगा रहे हैं तो चाकू की नोक पर लूट की जा रही हैं। बेखौफ बदमाश पुलिस को अंगूठा दिखा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला शहर के झालामंड क्षेत्र के मोती मार्केट में जहां एक स्कूटी सवार राह चलते युवक से मोबाइल झपट कर भाग गया। पुलिस अब मार्केट में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाश का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने बताया कि गांधी नगर झालामंड निवासी यशपाल सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि 21 फरवरी को वह मोती मार्केट झालामड से घर की तरफ जा रहा था। तभी एक स्कूटी पर सवार बदमाश उसके हाथ पर झपटा मारकर मोबाइल ले गए। उसके चिल्लाने पर कुछ अन्य युवक और वह स्वयं बदमाश के पीछे भागे लेकिन वह भाग निकला। हड़बड़ी में वह बदमाश युवक का चेहरा तक नहीं देख पाया।