इसी महीने जारी होंगे RAS-प्री भर्ती परीक्षा के परिणाम, 27 अक्टूबर को 988 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 27 अक्टूबर को 988 पदों के लिए परीक्षा कराई गई थी। विभाग द्वारा इस परीक्षा के परिणाम तैयार करने की तैयारी होने लगी हैं जिसके चलते कोई तकनीकी अड़चन न आई तो रिजल्ट इसी माह परिणाम जारी कर दी जाएंगे। 1 दिसंबर को RPSC अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव रिटायर हो रहे हैं। आयोग एक महीने में ही परिणाम जारी करने की तैयारी में है। परिणाम जारी करने के अगले 3 महीने में मेंस (मुख्य) परीक्षा का आयोजन होगा। यादव के रिटायरमेंट का दिन नजदीक आने से RPSC के नए अध्यक्ष पद पर नए नाम को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वर्तमान DGP एम एल लाठर, IPS बी एल सोनी समेत कई राजनेता भी इस दौड़ में हैं।

इस बार राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पद हैं। इसके लिए 6 लाख 48 हजार 181 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 3 लाख 20 हजार 34 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में RPSC के कर्मचारी RAS प्री परीक्षा की OMR शीट के मूल्यांकन में जुट गए हैं। इससे पहले RPSC ने 8 से 10 नवंबर तक RAS प्री परीक्षा की आंसर-की जारी कर आपत्तियां मांगी थीं।

आयोग के अधिकारियों के अनुसार, किसी प्रश्न पर तकनीकी आपत्ति और बड़ी अड़चन नहीं आई तो RPSC इसी महीने परिणाम जारी कर देगा। रिजल्ट से पहले ही RPSC ने मुख्य परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेषज्ञों से पेपर तैयार कराए जा रहे हैं।