गोवर्धन के गांव अड़ींग में सुबह-सुबह एक हादसा हुआ जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को ट्रक ने कुचल दिया जिसमें एक कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि जबकि दूसरा साथी गंभीर घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना के बाद स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार, अडींग निवासी फूल सिंह यादव (52) और रामू यादव अडींग बाइपास पर टहलने गए थे। तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों व्यक्तियों को चपेट में लिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। फूल सिंह को गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि रामू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।