उदयपुर : हाइवे पर अनियंत्रित ट्रोले का तांडव, 100 से अधिक भेड़ों को कुचला, शवों के चिथड़े चारों और फेले

कई बार गाड़ी अनियंत्रित होने की वजह से भयानक हादसे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक नजारा उदयपुर जिले में गोगुंदा-उदयपुर हाइवे पर बरोड़ा चौकी के समीप देखने को मिला जिसमें हाइवे पर अनियंत्रित ट्रोले का तांडव दिखा। अनियंत्रित ट्रोले ने सोमवार को 100 से अधिक भेड़ों को कुचल दिया। भेड़ों को ले जा रहे चार गड़रिये बाल-बाल बचे। हाईवे पर काफी दूर तक भेड़ों के शव के चिथड़े फैल गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद ट्रोला चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रोला

जानकारी के अनुसार गोगुन्दा की ओर से तेज गति से जा रहा ट्रोला भव्य पैलेस के पास ढलान की वजह से अनियंत्रित होकर हाइवे पर चल रहे भेड़ों के झुंड पर चढ़ गया। ट्रोला भेड़ों को कुचलते हुए चला गया। भेड़ों को ले जा रहे चारो गड़रियों ने भाग कर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।सूचना पर गोगुन्दा थाना अधिकारी गोपाललाल शर्मा तथा हाइवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और तड़पते हुए भेड़ों को उदयपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने हाइवे पर यातायात वनसाइड करवाया। सफाई कर्मचारियों ने मृत भेड़ों को बीच हाइवे से हटाया। पुलिस ट्रोला चालक की तलाश कर रही है।