बूंदी : पुलिस को चंबल नदी के पास मिला गुमशुदा विवाहिता का शव, रविवार से थी लापता

बूंदी के देईखेडा थाना क्षेत्र में रविवार से लापता चल रही विवाहिता का शव पुलिस को गेता माखीदा की पुलिया के नीचे चम्बल नदी के किनारे सोमवार सुबह मिला हैं। गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज करा रखी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। थानाधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया है कि वह मंद बुद्धि थी। उसकी पहले केशवरायपाटन में शादी हुई थी। लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण पति ने उसे छोड़ दिया। अब वह अपने मायके में परिजनों के पास ही रह रही थी।

थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि माखीदा निवासी भगवंती पांचाल ( 24) रविवार दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने लापता होने की सूचना थाने में भी दी थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस दौरान आज सुबह महिला का चंबल नदी के किनारे नजर आया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस मान रही है कि शौच के दौरान महिला का पैर फिसल गया होगा। जिसके चलते वह पानी में डूब गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृग दर्ज कर जांच शुरु की जाएगी