REET 2021 : परीक्षा के बाद अब परिणाम में भी गड़बड़ी, संशोधित रिजल्ट से प्रभावित होंगे 7 लाख से अधिक कैंडिडेट

राजस्थान में 26 सितम्बर को लाखों अभ्यर्थियों ने REET 2021 परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसका परिणाम जारी किया गया था और आपत्तियां मांगी गई थी। आंसर-की पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड ने रविवार को संशोधित आंसर-की जारी की है। अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लेवल-2 का संशोधित रिजल्ट जारी करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि बोर्ड की इस कवायद का प्रदेश के 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परिणाम पर असर पड़ेगा। बोर्ड अगले सप्ताह संशोधित परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 26 सितंबर, 2021 को लेवल-1 व 16 अक्टूबर, 2021 को अलवर में आयोजित लेवल-2 की उत्तर तालिका में कोई संशोधन नहीं हुआ। इन दोनों के परिणाम यथावत रहेंगे।

अब 6 प्रश्नों पर बोनस अंक, जबकि 7 प्रश्नों के दो-दो उत्तर सही माने जाएंगे। लेवल-2 की फाइनल आंसर-की में विभिन्न विषयों के कुल 13 प्रश्नों पर आपत्ति मिली है। इनमें से 6 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों को बोनस अंक तथा 7 प्रश्नों के बोर्ड ने दो उत्तर को सही माना है। पूर्व में जारी आंसर-की में मात्र एक विषय में बोनस व एक-एक प्रश्न के दो उत्तर सही माने गए थे।

- लैंग्वेज सेकेंड सेक्शन थर्ड अंग्रेजी में 68, 89, 87 व 80 तथा 79, 63, 77, 86 में बोनस। प्रश्न 74, 81, 72, 65 में ‘B’ एंड ‘C’ को 75, 82, 73, 66 में ‘C’ एंड ‘D’ व प्रश्न 85, 71, 62, 69 में ‘B’ एंड ‘C’ सही माने।
- सेक्शन 4B के सोशल स्टडीज में 134, 144, 109, 104 तथा 137, 92, 132, 147 में ‘A’ एंड ‘B’ दोनों उत्तर को सही माना है।
- लैंग्वेज वन सेक्शन सेकेंड हिंदी में प्रश्न संख्या 33, 58, 43, 48 में ‘बी’ व ‘सी’ उत्तर सही। प्रश्न 54, 49, 34, 39 में बोनस मिलेगा।
- अंग्रेजी में 31, 56, 41, 51, तथा 35, 60, 45, 55 में दो प्रश्नों में बोनस तथा प्रश्न 47, 32, 52 व 37 में ‘A’ और ‘D’ दो उत्तर सही।
- संस्कृत में 57, 39, 45, 33 में बोनस।
- पंजाबी में 39, 59, 49 व 44 में बोनस।