डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गया यह नियम

डिजिटल ट्रांजेक्शन को प्रोमोट और आसान बनाने के लिए RBI इससे जुड़ें नियमों में लगातार बदलाव करती रहती है। पिछले दिनों रिजर्व बैंक ने एनईएफटी और आरटीजीएस (RTGS) से पेमेंट ट्रांसफर करने पर चार्ज खत्म करने का फैसला किया था। वही आज से एक और नियम में बदलाव होने वाला है। आरबीआई ने RTGS सिस्टम का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 8 बजे के बजाय 7 बजे से RTGS शुरू होगा। आपको बताते दे, RTGS ट्रांजेक्शन (इंटरनेट बैंकिंग से पैसों का लेन-देन) रियल टाइम बेसिस पर होती है। आरटीजीएस का इस्तेमाल बड़े अमाउंट के ट्रांजेक्शन के लिए होता है। ट्रांजेक्शन करते ही दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी के साथ-साथ यह सर्विस बंद रहती है। वहीं, रविवार और बैंक की जब-जब छुट्टी होती है ये सर्विस बंद रहती है।

RTGS की नई टाइमिंग

RTGS की टाइमिंग अभी तक सुबह 8 बजे से थी, इसे अब सुबह 7 बजे से शुरू किया गया है। फिलहाल, ग्राहकों के लिए RTGS के लिए शाम 6 बजे तक का वक्त मिलता था। वहीं इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 7:45 बजे तक होती है। नए आदेश के बाद अब RTGS सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके अलावा इंटर बैंक ट्रांजेक्शन टाइमिंग भी सुबह 7 से शाम 7:45 बजे तक होगी।

दिसंबर से NEFT को 24 घंटे शुरू करने के बारे में कहा गया है। अब आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के समय में बदलाव कर दिया है। इससे ग्राहकों को पहले से ज्यादा समय मिलेगा।