भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार भ्रष्टाचार करने वालों पर कारवाई कर रही हैं। सोमवार को भी एसीबी ने बड़ी कारवाई करते हुए उदयपुर जिले में लसाड़िया एसडीएम सुनील झिंगोनिया को माइंस संचालक से 50 हजार रुपए की बंधी मांगने के लिए जयपुर में गिरफ्तार किया हैं। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि सुनील झिंगोनिया की गिरफ्तारी के बाद उसके जयपुर में मुरलीपुरा स्थित निजी आवास और लसाड़िया स्थित एसडीएम कार्यालय व आवास और चित्तौड़गढ़ सहित अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की जा रही है।
एसीबी के DG बीएल सोनी ने बताया कि लिसाड़िया एसडीएम सुनील झिंगोनिया के खिलाफ एक माइंस कारोबारी ने जयपुर में एसीबी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि वह लीगल माइंस चलाते हैं। इसको बंद करने की धमकियां देकर एसडीएम उसे परेशान कर रहा था। इस माइंस काम को चालू रखने की एवज में एसडीएम एक लाख रुपए की मासिक बंधी मांग रहा है। इस पर चित्तौड़गढ़ एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया था। एसीबी कार्रवाई की भनक लगने पर सुनील झिंगोनिया फरार हो गया था। इसके बाद सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच डीएसपी सचिन शर्मा को सौंपा गई थी। झिंगोनिया को मंगलवार को उदयपुर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई विशेष अनुसंधान इकाई की टीम ने की।