जयपुर के मुरलीपुरा थाने में एक युवती ने अपने दोस्तों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। 18 साल की युवती दोस्तों के साथ जयपुर से अजमेर के पुष्कर घूमने गई थी और वहां शराब के नशे में बेहोश होने के बाद युवती से दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। उसकी ही सहेली के मोबाइल से अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर भी ब्लैकमेल किया गया। युवती ने एक युवती सहित दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दुष्कर्म और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे है।
यह घटना 23 जून को रात 1 बजे बाद की बताई जा रही है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह 23 जून को अपनी सहेली और एक दोस्त के साथ घूमने के लिए पुष्कर शहर गई थी। वहां एक गेस्ट हाउस में ठहरे। तब रात को 1 बजे ध्रुव नाम का लड़का भी आ गया। इसके बाद पीड़िता उसकी सहेली व दोनों युवकों ने मिलकर शराब पार्टी की। शराब पार्टी में पीड़िता को अजीब सा नशा होने लगा। तब उसने ड्रिंक पीना बंद कर दिया। तब भी उसे दोस्तों ने जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद देर रात जब युवती को होश आया। तब शरीर पर कपड़े नहीं थे।पीड़िता का आरोप है कि कमरे में मौजूद उसकी सहेली के मोबाइल फोन से ध्रुव आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था। सहेली और दूसरा दोस्त वहीं मौजूद थे। पीड़िता के एतराज जताने पर उसकी सहेली ने उसके हाथ कसकर पकड़ लिए। तब ध्रुव ने फिर से अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर ध्रुव ने पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया। उसने चिल्लाना शुरु किया। तब ध्रुव ने पीड़िता को उसका पुराना अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप होकर सोने के लिए दबाव डाला। इस बीच कमरे में हंगामा बढ़ने पर गेस्ट हाउस संचालक ने चारों युवक युवती को बाहर निकाल दिया। इसके बाद वे लोग जयपुर आ गए। तब 25 जून की रात को पीड़िता ने मुरलीपुरा थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।