कोटा: कांग्रेस कार्यकर्ता के 16 साल के बेटे पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, हुई मौत

कोटा शहर के मकबरा थाना इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात में कांग्रेस कार्यकर्ता के 16 वर्षीय पुत्र की मौत हुई है। जबकि पार्षद नसरीन का नाबालिग बेटा व एक अन्य नाबालिग घायल हुआ है। मृतक प्रिंस जोशी (16 साल), कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश जोशी का पुत्र है। घायलों को तुरन्त एमबीएस अस्पताल पहुचाया गया। इधर वारदात की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ लग गई। तनाव पूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुचे। वारदात की सूचना पर एडिशनल एसपी प्रवीण जैन भी एमबीएस अस्पताल पहुचे। फिलहाल घटना के कारणों का स्पस्ट पता नही चल सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक शाम को प्रिंस अपने दोस्त ओवेश व रेहान के साथ परचून की दुकान पर खड़ा था। अयान नाम के युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रिंस व उसके दोस्त पर चाकू से वार कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने से खून बहने लगा। जबकी रेहान के पीठ पर व ओवेश के पीठ व पेट पर चाकू लगे। तीनों को तुरन्त अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।

भास्कर की खबर के मुताबिक ओवेश व रेहान का अयान नाम के लड़के के साथ झगड़ा हुआ था। एक दिन पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उस समय मोहल्ले वालों ने समझाकर भगा दिया था। शुक्रवार को लगभग सवा 7 बजे ओवेश व रेहान अपने दोस्त प्रिंस के साथ परचून की दुकान पर खड़े थे। वहा अयान भी आया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। अयान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ओवेश, रेहान व प्रिंस पर चाकू से वार कर दिया। हमलावर आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे है।