ससुराल पहुंचने के 10 घंटे बाद दुल्हन की हुई मौत, ये है पूरा मामला

राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। दरअसल शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। शादी के महज 10 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुई जोधा गांव में एक बारात आई और विदाई के बाद खुशी-खुशी दुल्हन अपने ससुराल चली गई। लेकिन, वहां पहुंचने के कुछ घंटे बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे बालेसर एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बालेसर के तेना गांव के सुभाष मेघवाल बारात लेकर मंगलवार रात कुई जोधा गांव में छगनाराम के घर लेकर गए थे। सुभाष ने अपनी दुल्हन रेखा के साथ सात फेरे लिए और शादी सारी रस्में पूरी कर सुबह विदाई कर अपने घर पहुंचे। ससुराल में दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ और देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की। लेकिन शाम अचानक दुल्हन रेखा की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। जिसके बाद घरवालों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में गम का माहौल है।

परिजनों का कहना है कि दिनभर देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भयंकर गर्मी में दुल्हन घर आकर सो गई लेकिन काफी देर तक नहीं उठी तब उसे घर की महिलाओं ने उठाया। तब वो बेहोशी की हालत में थी। फिर तुरंत ही प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।