नागौर : बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल

शहर के सदर थाना इलाके के खरनाल में बुधवार को एक खौफनाक मंजर देखा गया जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की जिसमें होटल में वेटर का काम करने वाला गौतम घायल हो गया। उसे नागौर जेएलएन में भर्ती लगवाया गया है। इसके बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी, डिप्टी, सीआई समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल के साथ थाने के पुलिस कर्मी भी अस्पातल जांच के लिए पहुंचे। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचे। वहीं, होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे गोली लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शहर में नाकाबंदी करवा दी गई है।

घटना खरनाल के पास स्थित एक होटल की है। घायल युवक गौतम होटल में वेटर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम होटल के बाहर के हिस्से में ही खड़ा था। इस दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी में आए दो लोगों ने गोली मार दी। होटल में मौजूद साथी कर्मचारियों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। बाहर देखा तो युवक घायल पड़ा था। इसके पसलियों में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गोली किसने और क्यों मारी इसकी जांच की जा रही है।