सरकारी स्कूल में अब लड़कियों को नहीं पढ़ा पाएंगे पुरुष शिक्षक!

राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने एक बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि अब 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक सरकारी स्कूल में लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे। बल्कि ऐसे में महिला टीचर उनकी जगह भरेंगी। हालांकि अभी इस नियम को लागू नहीं किया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद दोटासरा ने यह भी कहा कि यह फैसला तभी लागू किया जाएगा, जब हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षक होंगी।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुछ पुरुष शिक्षकों द्वारा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसके कारण ऐसा फैसला लिया गया है।

मुख्य तथ्य

- राजस्थान में 68,910 स्कूलों में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते हैं।

- केवल 1,019 स्कूलों में सिर्फ लड़कियां पढ़ती हैं।

- राजस्थान में कुल 3.8 लाख शिक्षकों में से पुरुष शिक्षकों और महिला शिक्षकों का अनुपात 2:1 का है।