राजस्थान: पेट्रोल की कीमत 102 रुपए के पार, फरवरी में अब तक 4 बार बढ़े दाम

राजस्थान के गंगानगर में सादा पेट्रोल 98.10 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि प्रीमियम पेट्रोल 102 रुपए के करीब पहुंच गया है। गंगानगर में डीजल की कीमत 89.73 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दे, आज पेट्रोल 38 और डीजल 33 पैसे तक महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 87.60 रुपए और डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 94.12 रुपए और डीजल 84.63 रुपए प्रति लीटर पर है। आपको बता दे, फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 1.30 रुपए और डीजल 1.25 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहल जनवरी में पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

देश के प्रमुख शहरों के दाम

शहर का नाम - पेट्रोल (रुपए/लीटर)- डीजल (रुपए/लीटर)

गंगानगर - 98.10 - 89.73
भोपाल - 95.50 - 85.76
मुंबई - 94.12 - 84.63
जयपुर - 93.96 - 85.93
दिल्ली - 87.60 - 77.73
गांधीनगर - 85.02 - 83.86
पानीपत - 84.94 - 77.63
पटना - 90.03 - 82.92
चंडीगढ़ - 84.31 - 77.44

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।