राजस्थान के 33 में से 24 जिलों में कोरोना केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 131 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं, गुरुवार को राजस्थान में 30 नए संक्रमित मामले सामने आए है। नमें से 9 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 413 पर पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, झालावाड़ में 7 पॉजिटिव मिले। झुंझुनू और टोंक में भी 7-7 पॉजिटिव मिले। वहीं, बांसवाड़ा में 2 लोग संक्रमित पाए गए। इसे मिलाकर शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 12 पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि सभी संक्रमित एक ही मुहल्ले के हैं और आपस में एक दूसरे के परिचित हैं। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता कर रहा है कि यहां संक्रमण का सोर्स क्या है। इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं, जैसलमेर में 5, जोधपुर में 1 और बाड़मेर में 1 केस पॉजिटिव आया। झालावाड़ से जो मरीज सामने आए है उनकी उम्र 9 साल से 50 साल है।
वहीं, जयपुर में गुरुवार सुबह कोई नया मामला सामने नहीं आया। इससे पहले बुधवार को कुल 23 पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में शहर में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 131 पर पहुंच गया है। इसमें शहर के रामगंज में 106 और उसके 16 आसपास के इलाके के लोग हैं। 106 लोग एक किमी के दायरे में रहने वाले हैं।
लाउडस्पीकर पर शब-ए-बारात के लिए एकत्र होने की अपीलइसके साथ ही उदयपुर में कर्फ्यू के बावजूद लाउडस्पीकर पर शब-ए-बारात के लिए एकत्र होने की अपील की गई. जिसके बाद पुलिस ने छीपा कॉलोनी स्थित मस्जिद में जुटे मौलाना समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस पर थूकावहीं, बुधवार को सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ कस्बे के पास कंवरपुरा चेकपोस्ट पर पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार दो युवको को रोका तो पहले वे लोग विवाद करने लगे, फिर पुलिसकर्मी पर थूककर भाग गए। इसके बाद पास ही स्थित हसनपुरा ढाणी के तीस-चालीस लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दे, राजस्थान में जोधपुर 68 (इसमें 36 ईरान से आए), भीलवाड़ा में 27, झुंझुनूं में 31, टोंक में 27, बीकानेर में 20, जैसलमेर में 19, कोटा में 15, बांसवाड़ा में 12, चूरू में 11, झालावाड़ में 9, भरतपुर में 8, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 5, उदयपुर में 4, दौसा में 6, पाली में 2, प्रतापगढ़ में 2, करौली में 2, बाड़मेर, नागौर, धौलपुर और सीकर में एक-एक संक्रमित मामले सामने आ चुके है।