राजस्थान: अलवर में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती, 3 बाइक पर आए 6 बदमाश, 1 करोड़ रूपये कैश और सोना लूटा

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे में बाइक पर आए बदमाश दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में से 1 करोड़ रुपए का कैश और सोना लूटकर फरार हो गए। 6 बदमाश हथियार के साथ आए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महज 30 मिनट में डकैती को अंजाम दिया। इसके बाद डकैत मौके से फरार हो गए। डकैती की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है। लेकिन फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सहित अन्य पुलिस अफसर मौके पर हैं। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। बैंक से सीसीटीवी लिए गए हैं। एसपी ने बताया कि 3 बाइक पर 6 बदमाश आए थे। यहां ​​​​​​बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया। उन्होंने बताया कि इनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर डकैतों की पड़ताल में लगी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।

बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि करीब 10 बजे बैंक खुला ही था। डकैत बाइक से आए थे। इनके चेहरे पर मास्क लगा था। इनके पास हथियार थे। बैंक में घुसते ही डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लॉकर की चाबी ले ली। कर्मचारियों ने बताया कि डकैत अपने साथ बैग भी लेकर आए थे। लॉकर में जितने रुपए और गोल्ड मिला वो लेकर फरार हो गए।