जन्मदिन मनाने पति रॉबर्ट वाड्रा संग रणथम्भौर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

कल 12 जनवरी, बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन हैं जिसे सेलिब्रेट करने वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मंगलवार सुबह 10:30 बजे रणथंभौर (सवाई माधोपुर) पहुंची हैं। उनके दोनों बच्चे एक दिन पहले सोमवार को पहुंच चुके थे। वे परिवार के साथ यहां होटल शेर बाग में ठहरी हुए हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर अभयारण्य में टाइगर सफारी के लिए भी जाएंगी। होटल मैनेजमेंट की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं। इसी बीच वह रणथंभौर पहुंची है।

इससे पहले 28 नवंबर को रणथंभौर भ्रमण पर आई थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने टाइगर के साथ ही अन्य वन्यजीवों को अठखेलियां करते देखा था। सवाईमाधोपुर का रणथम्भौर राष्ट्रीय अभयारण्य 1334KM क्षेत्र में फैला है। यहां 70 से अधिक बाघ-बाघिन मौजूद है। टूरिस्ट को बाघ-बाघिन का आसानी से दीदार हो जाता है। बाघ-बाघिन के साथ ही अन्य वन्यजीव भी अभयारण्य में मौजूद है।