हुआ कन्फर्म! राष्ट्रपति चुनाव में इस उम्मीदवार का समर्थन करेगी शिवसेना

राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सपोर्ट को तैयार हो गये हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना के 18 लोकसभा सदस्यों में से 13 ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव पर एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया।ज्यादातर सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का सुझाव दिया। हालाकि, शिवसेना के सांसद संजय राउत विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में थे। इसपर मामले पर आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे को ही लेना था।

संजय राउत ने कही ये बात

अब जब द्रौपदी मुर्मू के समर्थन वाली बात सामने आ गई है तो इसपर संजय राउत का बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा, 'द्रौपदी को समर्थन करने का मतलब बीजेपी को समर्थन करना नहीं है। शिवसेना के यशवंत सिन्हा से अच्छे संबंध हैं लेकिन लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। शिवसेना अकसर ऐसे फैसले लेती रही है।'

इसी महीने होना है राष्ट्रपति चुनाव

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। 21 जुलाई को देश को नया महामहिम मिलेगा। चुनाव में वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा। वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद ना बताने पर वोट रद्द हो जाएगा।