शहर की मंडियों में अभी आलू दो रुपए किलो और सस्ता हो गया है, लेकिन प्याज के भाव कम नहीं हो रहे है। अभी थोक में आलू 6 से 8 रुपए किलो बिका है, वहीं प्याज 20 से 28 रुपए किलो बिक रहा है। खुदरा में तो प्याज 45 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है।
अभी मुहाना मंडी में नए आलू की रोजाना 550 से 600 टन आवक हो रही है। पंजाब, हरियाणा व यूपी से नए आलू की आवक हो रही है। वहीं नासिक महाराष्ट्र व भावनगर गुजरात से भी नए प्याज की आवक शुरू हो गई है, जबकि पहले से अलवर, कोटा-झालावाड़ से प्याज आ रहा है फिर भी भाव कम नहीं हो रहे है।इसके पीछे थोक व्यापारियों का तर्क है कि प्याज की रेगुलर अच्छी आवक नहीं होने से भावों में बढ़ोतरी हुई है। अगले सप्ताह तक महाराष्ट्र व गुजरात से आवक में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, इससे भावों में कमी आ आएगी।