राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल होना हैं और राजनीतिक नियुक्तियां होनीं हैं जो कि लंबे समय से अटकी हुई हैं। लेकिन अब आलाकमान इसे जल्दी तय करने पर ध्यान दे रहा हैं जिसकी जानकारी राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दी। उन्होंने कहा कि दिवाली तक राजनीतिक नियुक्तियों की खुशखबर सबको मिल जाएगी। गहलोत सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ पर बोर्ड, आयोग और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों सहित इन सब कामों को पूरा करने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दिल्ली यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बदलाव के ब्लू प्रिंट पर पहले दौर की चर्चा हो चुकी और जल्द ही गहलोत का दिल्ली का एक और दौरा करेंगे, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होनी है। इसके बाद राजस्थान के बदलावों को हरी झंडी मिल जाएगी। राजस्थान में मुख्यमंत्री को मिलाकर 30 मंत्री बन सकते हैं। अभी 21 हैं। तीन से चार मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी देने से 12 से 13 जगह खाली हो जाएंगी। इनमें पहले फेज में 10 नए चेहरों को मौका मिलने की गुंजाइश रहेगी। रणनीतिक तौर पर दो से तीन पद खाली रखे जा सकते हैं।